Posts

Showing posts from February, 2020

क्या चीन सदा के लिए बदलने जा रहा है? क्या कोरोना वायरस के उपरांत चीन बिखरने वाला है? Is China Crumbling After Corona Virus

जब यह लेख लिखा जा रहा है तब चिनमें नोवेल कोरोना वायरस बहोत भयंकर रूपसे फ़ैल चूका है. मेरे अनुमान से इस घटना के बहोत ही दूरगामी परिणाम आने वाले है. मूल विषयको प्रस्तुत करनेके लिए पहले कुछ तथ्यों की पृष्ठभूमि रखना अनिवार्य है, इसलिए पहले कुछ तथ्य रखूँगा और फिर मूल विषय पर आऊंगा. तथ्य १ चीन का इतिहास कालिमाओंसे भरा है. हजारो वर्षोसे चीनी प्रजा को सबने शोषित और प्रताड़ित किया है. चाहे वो जापानी साम्राज्य हो, कोरियाई साम्राज्य हो, वियेतनामी साम्राज्य हो, तिब्बत साम्राज्य हो या निकटके भूतकालमें ब्रिटिश सामराज्य हो. उनकी परंपरा पीड़ित और शोषित होनेकी ही रही है. इसमें सबसे अधिक जपनियोंने उनपर अत्याचार किये है. चीन के मूलनिवासी अनेक बार सशक्त हुए है और उन्होंने अपने साम्राज्य बनानेका प्रयास किया है, परंतु हर बार किसी न किसी कारण वे युद्ध हार जाते है और फिरसे टूट जाते है. उनका सबसे बड़ा साम्राज्य 'हान साम्राज्य' रहा है परंतु वो भी अभी का जो चीन है उससे केवल ३०% ही था. फिरभी उनके इतिहासमें यह एक ही सुवर्ण पृष्ठ होनेके कारण वे हान साम्राज्य को अपना आदर्श मानते है. हान मूल चीन...

Recent Posts