रावण की असली लंका कहाँ है? श्रीलंका या सुमात्रा?
जितने भी शोधकर्ताओं ने रावण की असली लंका के स्थान के विषयमें संशोधन किया है, वे सभी एक बात पर तो सहमत है ही, की जो वर्तमान में श्रीलंका देश है वो रावण की असली लंका नहीं है. विविध शोधकर्ता रावण की लंका के विषयमें विविध निष्कर्ष देते है. तमिलनाडु के संशोधक श्री एन. महालिंगम के अनुसार असली लंका अफ्रीका के पश्चिम में आया हुआ मदागास्कर द्वीप है. और कुछ संशोधक ओस्ट्रेलिया को ही असली लंका मानते है. परंतु इस लेखमें मैं वह मत प्रस्तुत करने जा रहा हु जो की मुझे सबसे अधिक गहरा और विश्वसनीय लग रहा है. और वो मत है, असली लंका वर्तमानके सुमात्रा टापू समूह में आई हुई थी . तो चलिए हम देखते है की सुमात्रा के असली लंका होनेके कौन कौनसे प्रमाण उपलब्ध है. विशेष संज्ञान: नीचे दिए गए निष्कर्ष श्री एन एन अधिकारी द्वारा लगभग 100 वर्ष पूर्व दिए गए थे. इसके बाद यदि इस विषय के ऊपर अधिक संशोधन हुआ है तो मेरी जानकारी में नहीं है. यदि किसीको इस विषयमें अधिक जानकारी हो तो कृपया मुझे अवगत कराएं. प्रा. एन एन अधिकारी द्वारा इन्डियन नेशनल हेराल्ड में निम्न लिखित प्रमाण दिए थे 1. वायु पुराण के अनुसार रावण की लंका जम्बुद्...