Posts

Showing posts from 2017

राम मंदिर बने - विथ नो कोम्प्रोमाईज़

Image
हाल ही में संघ के प्रमुख, सरसंघचालक श्री मोहन भागवतजीने अपनी एक सभामें हुंकार करते हुए कहा की राम जन्मभूमि के ऊपर केवल और केवल मंदिर ही बन सकता है और इस विषयमें कोई भी समजौते का अवकाश नहीं है. रामजन्मभूमि के विवाद्को कैसे सुलजाया जाए इस विषयमें बहोत समयसे विविध विचारधारा वाले लोग विविध सुजाव दे रहे है. इसमेसे अधिकतर सुजाव उस स्थान पर केवल मंदिर ना बने ऐसा सोचने वाले लोग ही दे रहे है. यह बात समजने के लिए हम अभी तक प्रस्तुत किये गए सारे सुजावों को एक एक करके संक्षेपमें देखेंगे. और इन सबमें मंदिर के पक्षकारोंका द्रष्टिकोण भी देखेंगे जिससेकी इस पुरे विषयको पूर्णतः समजा जा सके, और यह भी समाज पाएं की यह विवाद क्या और क्यों है. 1. बाबरी मस्जिद ढांचा जैसा अभी है उसी स्थितिमें ज्यों का त्यों रखना चाहिए और वहां कोई नयी ईमारत नहीं बननी चाहिए. और यदि कुछ नया बनाना भी है तो वहां फिरसे मस्जिद बननी चाहिए. मंदिर के पक्षकार: यह समाधान स्वाभाविक रूपसे ही मंदिर के पक्षकारों के लिए मान्य नहीं है. न्यायालयोंमें यह बात पहलेही प्रमाणित हो चुकी है की उस स्थान पर पहले राम मंदिर था जिसको गिराक...

जवाहरलाल नेहरु के 26 गुनाह - 26 Crimes of Jawaharlal Nehru

मित्रों, मैं कोई नेहरु विशेषज्ञ नहीं हु. जो मैं लिखने जा रहा हु वो मेरा सिमित अभ्यास ही है. फिरभी यह सूचि इतनी लम्बी होने जा रही है की आप भी सोचते रह जाओगे की यदि इस विषय पर किसी विशेषज्ञ ने खोजपत्र लिखा हो तो वो कितना बड़ा होगा. क्या आप जानते है की 14 नवम्बर को जवाहरलाल नेहरु की यादमें बाल दिवस के रूपमें क्यों मनाया जाता है? ऐसा क्या विशेष नेहरु ने बच्चों के लिए कर दिया था की बाल दिवस उसके नाम चला गया? क्या आप जानते है की देश के "चाचा" की उपाधि नेहरु को क्यों दी गई? मैं भी नहीं जानता 😋 चलो, अब अधिक समय ना लेते हुए मैं सीधा मुद्दों पर आता हू... हमारे देशको स्वतंत्र होनेके बाद एक दूरदर्शी और राष्ट्रवादी नेता की आवश्यकता थी. परन्तु मिला हमें उससे ठीक उल्टा ही. यही कारण है की आज हमारे देश की लगभग सारी समस्याओं के साथ हमारे पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरु जुड़े हुए है. नेहरु की भूलों को "भूल" कहना वह "भूल" शब्द का अपमान है. उन्हें कमसे कम "अपराध" कहा जा सकता है, और यदि "देशद्रोह" कहा जाए तो भी बहोत लोग इससे सहमत होंगे. नेह...

Recent Posts